{"_id":"68a233cb4efbb9d9ac033fb5","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2053-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के नौगवां ठाकुरान गांव में शनिवार देर रात 38 वर्षीय ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीण की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
ग्राम नौगवां ठाकुरान निवासी रीवन शर्मा के भाई प्रमोद और मनोज ने बताया शनिवार रात घर के पास ही जन्माष्टमी का आयोजन हो रहा था। वहां देर रात तक रीवन शर्मा बैठे थे। उसके बाद घर चले गए। सुबह 10 बजे जब उनके कमरे के पास पहुंचा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा कि रीवन का शव बेड पर पड़ा था। हालांकि किसी ग्रामीण की सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रीवन शराब पीने का आदि था। अभी रुद्रपुर एक कंपनी में नौकरी करते थे। रक्षाबंधन से एक दिन पहले गांव आए थे। संवाद
--
पत्नी से हो गया था तलाक
ग्रामीणों के अनुसार रीवन का आठ साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। उसको एक पुत्र है, जो बहेड़ी में अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता है। वहीं, उसका लालन-पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
जमीन को लेकर चल रहा विवाद
गांव में चर्चा है कि रीवन ने छह माह पूर्व अपनी कुछ जमीन गांव निवासी एक ग्रामीण को बेची थी। उसके बाद रुपये न मिलने पर रीवन ने धोखाधड़ी का मामला भी ग्रामीण पर दर्ज कराया था। इसके अलावा उसने कुछ रुपये अपने किसी रिश्तेदार को दिए थे। बाद में रुपये न मिलने पर उसने जान दे दी।
--
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई : इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर क्रीम सुधीर कुमार बालियान ने बताया कि परिजन मृतक को नशे का आदि बता रहे थे, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।