फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man dead body found dead on road side in bareilly

Bareilly News: बहेड़ी में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 12 May 2023 12:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 May 2023 12:37 PM IST
सार

बहेड़ी में गुरुवार शाम को एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव पर खून लगा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
young man dead body found dead on road side in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र में गुरुवार शाम युवक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के परिवार को सूचना दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक का मोबाइल गायब है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


थाना बहेड़ी के मोहल्ला ईसाई नगर के निवासी 28 वर्षीय सुरेश पुत्र गेदनलाल की हत्या का आरोप लगाया गया है। उसके भाई ने बताया कि दो दिन पहले सुरेश को कोई घर से देर रात बुलाकर ले गया था। जब वह घर वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की। 

विज्ञापन

खेताबाड़ी करता था सुरेश 

गुरुवार शाम मोहल्ले से कुछ दूरी पर सुरेश का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी। सुरेश खेतीबाड़ी कर कर अपने घर की गुजर करता था।

उसकी मौत से पत्नी भावना का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उनका एक बेटा और एक बेटी है। परिवार ने किसी रंजिश से इनकार कर दिया है। सुरेश का मोबाइल गायब था। माना जा रहा है कि मोबाइल हत्यारोपी के पास है। थाना पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed