फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man dead body found dead behind kanshiram colony in bareilly

Bareilly News: प्रेम संबंधों में युवक की हत्या, पांच दिन बाद नाले में मिला शव, छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 02 Feb 2023 12:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Feb 2023 12:12 PM IST
सार

बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया जागीर निवासी फरमान का शव बुधवार को नाले में पड़ा मिला। युवक 27 जनवरी की शाम से लापता था। उसके गले पर निशान मिले हैं। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि फरमान का शव हत्या करके यहां फेंका गया है।

विज्ञापन
young man dead body found dead behind kanshiram colony in bareilly
फरमान का फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया जागीर निवासी युवक फरमान की हत्या कर शव फेंक दिया गया। पांच दिन बाद शव मिला तो पुलिस अधिकारियों समेत फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने चार लोगों को नामजद कर छह के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


नगर पंचायत देवरनिया के कस्बा मुड़िया जागीर की आसरा आवास कॉलोनी निवासी ट्रक चालक अनवार खां के 19 वर्षीय पुत्र फरमान खां का शव बुधवार सुबह कॉलोनी के बाहर एक खेत के पास नाले में मिला। फरमान के परिजनों ने शव की पहचान की। मां गुड़िया बी ने बताया कि 27 जनवरी की रात आठ बजे से फरमान लापता था। उन्होंने कॉलोनी के दानिश और शाकिब पर शक जताते हुए बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

हत्या के बाद फेंका गया शव 

नाले में पड़ा शव अधजला लग रहा था। आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव यहां डाला गया है। सूचना पर इंस्पेक्टर इंद्र कुमार पहुंचे। बाद में एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह के अलावा भोजीपुरा, शेरगढ़ आदि थानों की पुलिस व फिंगरप्रिंट यूनिट भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव बरेली भेजा पर, देरी की वजह से पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां गुड़िया की तहरीर पर दानिश, जायरा, शाकिब, अनम और दो अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी दानिश व अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। बाकी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस एक को ही हिरासत में बता रही है। 

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रेमप्रसंग समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

परिवार ने लापता होते ही किया इशारा, पर पुलिस खामोश रही

फरमान की हत्या प्रेम संबंधों में किए जाने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार फरमान के मोबाइल की जांच में पुलिस को कई ऐसी चीजें मिली हैं, जिनसे जल्द खुलासा हो सकता है। कई युवतियों के नंबर और चौंकाने वाली चीजें पुलिस की जानकारी में आई है। बताते हैं कि पांच माह पहले जब फरमान कस्बे में आया था तो उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। 

पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है। जिस युवक को पकड़ा गया है, उसके परिवार की लड़की से भी फरमान की नजदीकी थी। परिवार को इसकी जानकारी थी, इसलिए फरमान के लापता होते ही परिजनों ने पुलिस को इन लोगों के नाम बताए थे। शुरू में पुलिस ने इसे हल्के में लिया। शव मिलने के बाद धरपकड़ में तेजी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed