{"_id":"63d79a2ffd4d3e02005e4460","slug":"young-man-crushed-to-death-by-truck-after-scooty-slips-on-road-in-bareilly-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूरदर्शन केंद्र के सामने स्कूटी फिसलने से गिरा युवक, ट्रक से कुचलकर मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूरदर्शन केंद्र के सामने स्कूटी फिसलने से गिरा युवक, ट्रक से कुचलकर मौत, दोस्त घायल
Mon, 30 Jan 2023 03:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:52 PM IST
सार
बदायूं के रहने वाला युवक अपने दोस्त के साथ स्कूटी से बरेली आ रहा था। दूरदर्शन केंद्र के सामने उसकी स्कूटी फिसल गई। इससे सड़क पर गिरा युवक ट्रक के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में दूरदर्शन केंद्र के सामने सोमवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। स्कूटी फिसलने से सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार उसका दोस्त घायल हो गया। युवक बदायूं का रहने वाला था। दोस्त के साथ स्कूटी से बरेली जा रहा था।
विज्ञापन
बदायूं के चूना मंडी निवासी शादाब अपने दोस्त अर्सलान के साथ बरेली आ रहा था। दूरदर्शन केंद्र के सामने उसकी स्कूटी स्लिप हो गई, जिससे शादाब पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। शादाब की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अर्सलान को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कैंट के इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन