फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man crushed to death by truck after scooty slips on road in bareilly

Bareilly News: दूरदर्शन केंद्र के सामने स्कूटी फिसलने से गिरा युवक, ट्रक से कुचलकर मौत, दोस्त घायल

Mon, 30 Jan 2023 03:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Jan 2023 03:52 PM IST
सार

बदायूं के रहने वाला युवक अपने दोस्त के साथ स्कूटी से बरेली आ रहा था। दूरदर्शन केंद्र के सामने उसकी स्कूटी फिसल गई। इससे सड़क पर गिरा युवक ट्रक के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man crushed to death by truck after scooty slips on road in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में दूरदर्शन केंद्र के सामने सोमवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। स्कूटी फिसलने से सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार उसका दोस्त घायल हो गया। युवक बदायूं का रहने वाला था। दोस्त के साथ स्कूटी से बरेली जा रहा था। 

विज्ञापन


बदायूं के चूना मंडी निवासी शादाब अपने दोस्त अर्सलान के साथ बरेली आ रहा था। दूरदर्शन केंद्र के सामने उसकी स्कूटी स्लिप हो गई,  जिससे शादाब पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। शादाब की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अर्सलान को हल्की चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कैंट के इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed