फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man crushed by truck, dies

Bareilly News: हाईवे पर बाइक से गिरे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Sun, 23 Jun 2024 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:30 AM IST
विज्ञापन
Young man crushed by truck, dies
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर द्वारिकेश चीनी मिल के पास बरेली की तरफ आ रहे दो बाइक सवारों की बाइक सड़क पर गिरे पड़े पेड़ को बचाने के चक्कर में गिर पड़ी, जिसमें 26 वर्षीय युवक नावेद पुत्र इरशाद अली निवासी गांव सैंथल थाना हाफिजगंज सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, बाइक पर बैठे दूसरे युवक अजमत को भी चोट लगी है। उसे बरेली निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

बाइक सवार छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत

सेंथल। बाइक सवार दो छात्र ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। कस्बा सेंथल के मोहला फकीर हज्जाम निवासी इरशाद अली का पुत्र नावेद रजा नीट की तैयारी कर रहा था। शनिवार को नावेद दोस्त अजमल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। शाम में कटरा के पास द्वारिका चीनी मिल के सामने तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे नावेद गंभीर घायल हो गया। दोनों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 20 वर्षीय नावेद को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed