फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man committed suicide by shooting himself with pistol in Bareilly

Bareilly News: युवक ने तमंचे से गोली मारकर दी जान, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस कर रही जांच

Thu, 21 Mar 2024 12:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 12:12 AM IST
सार

बरेली के जोगी नवादा में बुधवार को एक युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। होली के त्योहार से पहले इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Young man committed suicide by shooting himself with pistol in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बारादरी के जोगी नवादा में बुधवार शाम एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर सीओ अनीता चौहान, इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम के साथ पड़ताल की। घटना के समय मृतक की मां और भाभी घर की छत पर होली के लिए पापड़ आदि बना रही थीं।

विज्ञापन


जोगी नवादा निवासी लक्ष्मीनारायण (30) पुत्र दिवगंत नत्थू लाल अविवाहित थे। वह पेंटर का काम करते थे। उनके भाई कृष्ण पाल ने बताया कि लक्ष्मीनारायण रोजाना की तरह बुधवार सुबह काम पर गए थे। शाम करीब चार बजे वह घर लौटे। वह भतीजे-भतीजी को होली के लिए कपड़े दिलाने की बात कह रहे थे। 
विज्ञापन


घर पर नहीं हुआ था विवाद 
घर पर कोई विवाद भी नहीं हुआ था। लक्ष्मीनारायण कमरे में गए और उन्होंने खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर उनकी पत्नी और मां नीचे आईं तो खून में लथपथ लक्ष्मीनारायण का शव पड़ा था। घटना के समय कृष्णपाल घर पर नहीं थे। पत्नी और मां ने सूचना दी तब वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तमंचा बरामद कर लिया। पूछताछ में परिवार वाले आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। परिवार वालों ने लक्ष्मीनारायण तीन भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनका एक भाई रुद्रपुर में नौकरी करता है। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed