{"_id":"63cf8b5d61d50c15bb50bc41","slug":"young-man-committed-suicide-after-love-marriage-in-bareilly-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झगड़ा कर पत्नी गई मायके तो पति ने दे दी जान, दो महीने पहले किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झगड़ा कर पत्नी गई मायके तो पति ने दे दी जान, दो महीने पहले किया था प्रेम विवाह
Tue, 24 Jan 2023 01:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:10 PM IST
सार
युवक ने बीते साल नवंबर में ही युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों में अनबन रहती थी। खर्च को लेकर झगड़े होते थे। सोमवार को झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई। इसके बाद पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अजय पटेल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा में अजय पटेल नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। गले में दुपट्टे का फंदा बंधा हुआ था। अजय एक मोबाइल कंपनी में फाइबर केबल डालने का ठेकेदार था। नवंबर में किला थाना क्षेत्र की युवती से उसने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही पति-पत्नी में अनबन रहती थी। आए दिन दोनों में झगड़े होते थे।
विज्ञापन
परिवार के मुताबिक पत्नी अजय पर शहर में अलग घर लेकर रहने का दबाव डाल रही थी। उसके महंगे शौक भी अजय पूरे नहीं कर पा रहा था। सोमवार सुबह झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई थी। इधर, अजय ने रात में आत्महत्या कर ली। उसका मोबाइल लॉक होने की वजह से भी कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है। कैंट थाना पुलिस ने मौके पर जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन