{"_id":"614ee734e5363113121bbd2f","slug":"young-man-burns-wife-alive-in-lakhimpur-kheri-and-then-sets-himself-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखीमपुर खीरी में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, बाद में खुद को भी लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखीमपुर खीरी में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, बाद में खुद को भी लगाई आग
Sat, 25 Sep 2021 02:39 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:39 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले के ईशापुर गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। झुलसने से पत्नी की मौके पर मौत हो गई। बाद में पति ने भी पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के रामापुर चौकी क्षेत्र के ईशापुर गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने घरेलू कलह में अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया और खुद भी आग लगा ली। शोर सुनकर जगे परिजनों ने जब दोनों को बचाने की कोशिश की तो इसमें वह भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पति-पत्नी की मौत हो गई। अन्य पांच लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, फरधान थाना क्षेत्र के गुठना गांव का रहने वाला आजय कुमार की शादी सदर थाना क्षेत्र के रामापुर चौकी अंतर्गत ईशापुर गांव के चंद्रिका प्रसाद की पुत्री रोमा देवी के साथ पांच साल पहले हुई थी। बताते हैं कि शादी के बाद दोनों में अनबन हो गई, जिसके बाद पिछले एक साल से रोमा देवी ससुराल छोड़ अपने मायके ईशापुर गांव में रह रही थी और वापस ससुराल जाने को राजी नहीं थी। जिससे युवक अजय कुमार नाराज रहता था।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार की सुबह पांच बजे ससुराल पहुंचे युवक ने मायके में रह रही अपनी पत्नी पर ससुराल चलने के लिये दबाव बनाया, लेकिन जब वह राजी नहीं हुई तो दोनों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिसके बाद घर में दहशत मच गई और परिवार वाले उन दोनों को बचाने के लिये दौड़े, लेकिन वह भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची डायल-100 की टीम ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जबकि, मृतका रोमा देवी के पिता चंद्रिका प्रसाद, माता प्रेमा देवी व दो बहन और एक भाई समेत कुल पांच लोग झुलस गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।