{"_id":"6acbf555fffebc392c08fb00","slug":"young-man-bitten-by-a-snake-traps-it-in-a-box-and-rushes-to-the-hospital-bareilly-news-c-4-bly1015-986133-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सांप ने डसा तो डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सांप ने डसा तो डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंचा युवक
Mon, 12 Oct 2026 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दीपावली से पहले घर में सफाई कर रहे पेट्रोल पंप कर्मी पवन को सांप ने डस लिया। उन्होंने सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और उसे लेकर जिला अस्पताल आ गए। वहां चिकित्सकों को सांप दिखाकर उसकी प्रकृति और जहर का असर जानने का प्रयास किया। फिलहाल पवन का उपचार चल रहा है।
सीबीगंज के खड़ौआ गांव निवासी पवन ने बताया कि घर में सफाई के साथ टाइल्स लगाने का काम भी चल रहा है। इस वजह से कूड़ा एकत्र हो गया था। दीपावली से पहले सब सफाई करनी थी। रविवार सुबह कूड़ा उठाने के लिए हाथ बढ़ाया तो वहां छिपे सांप ने अंगुली में डस लिया। उन्होंने सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और जिला अस्पताल ले आए। वहां सवाल किया, सांप के काटने से कितना खतरा हो सकता है।
दो और लोगों को सांप ने डसा
बरेली। इज्जत नगर क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर के कृष्णपाल (45) को रविवार सुबह घर में सोते समय सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बहनोई ने बताया कि सांप ने कृष्णपाल के पैर में डसा है। वहीं, भमोरा के चंपतपुर गांव के शीतल (20) को शनिवार शाम सांप ने डस लिया। परिजन उनको एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
वर्जन,
डब्बे में बंद करके लाया गया सांप करैत प्रजाति का है। फिलहाल तीनों लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। - डॉ. गजेंद्र