{"_id":"65801f64d51f42130801ef94","slug":"young-man-beats-woman-in-ivf-center-bareilly-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कमरे में युवती संग आपत्तिजनक हालत में था युवक, शिकायत करने पर सहकर्मी महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कमरे में युवती संग आपत्तिजनक हालत में था युवक, शिकायत करने पर सहकर्मी महिला को पीटा
Mon, 18 Dec 2023 04:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Dec 2023 04:01 PM IST
सार
युवक को कमरे में युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था। महिला सहकर्मी ने इसकी शिकायत केंद्र अधीक्षक से कर दी। इससे बौखलाए युवक ने महिला की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के एक आईवीएफ सेंटर में कर्मचारी ने सहकर्मी महिला की जमकर पिटाई लगा दी। इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। महिला की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने एक कमरे में संस्था के कर्मचारी को युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसे देखकर महिला कर्मचारी ने केंद्र की अधीक्षक से शिकायत कर दी। इस पर कर्मचारी को डांट लगाई गई।
विज्ञापन
इससे गुस्साए कर्मचारी ने महिला कर्मचारी को जमकर पीटा। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्टाफ के कई लोग महिला को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमलावर काफी उग्र है। पुलिस के आने के डर से वह भाग गया।
विज्ञापन