फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young artists showcased their talent and received acclaim at the national exhibition.

Bareilly News: युवा कलाकारों ने दिखाया हुनर, राष्ट्रीय प्रदर्शनी में मिली सराहना

Mon, 13 Jul 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Young artists showcased their talent and received acclaim at the national exhibition.
बरेली। युवा कलाकार रंगों के महत्व को समझ रहे हैं और अपनी कला से दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने बरेली में अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया। बरेली के युवा कलाकारों ने भी लखनऊ में अपनी कला का प्रदर्शन कर प्रशंसा बटोरी है।
विज्ञापन


कलाकार ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं से प्रेरित होकर नए प्रयोग कर रहे हैं। चित्रकला प्रदर्शनियों में युवतियों की कला को विशेष पहचान मिल रही है। बिथरी चैनपुर की मीना के चित्रों की मांग लगातार बढ़ रही है। हाल ही में बरेली कॉलेज में लगी चित्रकला प्रदर्शनी में मीना की चार पेंटिंग एसआरएमएस के अध्यक्ष देवमूर्ति ने खरीदीं। इसके बाद लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रदर्शनी में भी उनके चित्रों को सराहना मिली।
विज्ञापन



कलाकारों को मिला प्रोत्साहन

गोरखपुर से आई खुशबू ने बताया कि लखनऊ की राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रदर्शनी में उनकी एक पेंटिंग सात हजार रुपये में बिकी। खुशबू का कहना है कि इन प्रदर्शनियों में कला प्रदर्शन के साथ-साथ आर्थिक मूल्य मिलने से कलाकारों का हौसला बढ़ता है। खुशबू शिव के अनेक रूपों को टेक्चर्ड कैनवास पर उकेरती हैं, जिन्हें दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतिभा सम्मान प्रदर्शनी का आयोजन

ज्योति ललित कला अकादमी ने रविवार को युगवीणा लाइब्रेरी स्थित यामिनी आर्ट गैलरी में उत्तर प्रदेश कला प्रतिभा सम्मान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में गोरखपुर, बरेली, बनारस, लखनऊ और पंजाब सहित कई जिलों से कलाकार शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ और कनिष्ठ कलाकारों को उनकी कलाकृतियों के लिए पुरस्कृत किया गया। सम्मानित होने वाले वरिष्ठ कलाकारों में मुस्कान शर्मा, मान्या सक्सेना, एमएस फराज और खुशबू शामिल थीं। कनिष्ठ कलाकारों में शौर्य भारद्वाज, सृजन त्रिपाठी, फराह इमरान खान, सतीश, नव्या, सौरभ और कशिश उपाध्याय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed