फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   You have come to rape... take out three lakh rupees

दुष्कर्म करने आए हो... निकालो तीन लाख रुपये

Mon, 26 Jul 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
You have come to rape... take out three lakh rupees
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

राज मिस्त्री को जाल में फंसाने की कोशिश करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला समेत दो भागे
विज्ञापन

महिला ने दीवार बनवाने के बहाने बुलाया था, साथियों ने बनाया बंधक

बरेली। शीशगढ़ के गांव टांडाछंगा में रहने वाले राज मिस्त्री इब्राहिम शातिर ठगों के जाल में फंसते-फंसते बच गए। शहनाज नाम की महिला ने उन्हें दीवार बनवाने के बहाने कर्मचारी नगर बुलाया जहां उसके साथियों ने इब्राहिम को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देते हुए बंधक बना लिया और तीन लाख की रंगदारी मांगी। इब्राहिम की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने महिला के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला समेत दो लोग भागने में कामयाब हो गए।
इब्राहिम ने इज्जतनगर पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को शहनाज ने उन्हें फोन करके बताया कि उसे एक दीवार बनवानी है। काम देखने के लिए उसने इब्राहिम को कर्मचारीनगर चौकी के पास बुलाया। शाम करीब चार बजे वह पहुंचे तो बाहर सड़क पर ही मिली शहनाज उन्हें मकान में ले गई जहां पहले से मौजूद शीशगढ़ के गांव बल्ली निवासी राजेश सक्सेना, फतेहगंज पश्चिमी के गांव अगरास के श्रीपाल और मीरगंज के गांव जाम निवासी सुनील और हेमंत ने उन्हें पकड़ लिया और उन पर शहनाज के साथ दुष्कर्म के लिए वहां आने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज करने लगे। कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन

इब्राहिम के मुताबिक आरोपी शहनाज से दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देते हुए उन पर घर से तीन लाख रुपये मंगाने का दबाव बनाने लगे। इसी दौरान उनकी समझ में आया कि शहनाज भी उनसे मिली हुई है। करीब चार घंटे तक उन्हें कमरे में बंधक रखा गया। इब्राहिम ने दो लाख 10 हजार रुपये देने का वादा किया तो उन्हें जाने दिया। घर पहुंचे इब्राहिम ने अपने परिवार को पूरा वाकया बताया। फिर परिवार की सलाह पर शनिवार शाम थाना इज्जतनगर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज और बंधक बनाकर रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज राजेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने रात में ही मकान पर दबिश देकर राजेश सक्सेना, श्रीपाल और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। शहनाज और हेमंत घर छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे आने का कर रहे थे इंतजार, पहुंची पुलिस

इब्राहिम को डराने-धमकाने के बाद आरोपी उसी घर में उसके पैसे लेकर आने का इंतजार कर रहे थे जिसमें उन्होंने न्हें बंधक बनाया था। इसी दौरान इब्राहिम के साथ पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक राजेश सक्सेना थाना शीशगढ़ का हिस्ट्रीशीटर है और पहले भी कई मुकदमों में जेल जा चुका है। इस गैंग का सरगना भी वही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed