फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   You can increase your income by rearing chickens and quails: Dharampal Singh

मुर्गी और बटेर पालन कर बढ़ा सकते हैं आमदनी : धर्मपाल सिंह

Sun, 09 Mar 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
You can increase your income by rearing chickens and quails: Dharampal Singh
गुलड़िया। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान बरेली की ओर से शनिवार को गुलड़िया गौरी शंकर गांव में मेला और प्रदर्शनी लगाकर लोगों को मुर्गी और बटेर पालन के लिए जागरूक किया गया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए विभिन्न स्तरों पर योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनमें एक योजना कुक्कुट एवं बटेर आदि का पालन कर कृषक अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब इन पशु-पक्षियों को किसानों की आमदनी बढ़ाने के उपयोग में लाया जा रहा है। अभी तक देखने में आया है कि मुर्गी फार्म में मुर्गियां एक साथ बहुत संख्या में मरती हैं, लेकिन अब सरकार मुर्गी पालन करने वाले लोगों के लिए मुर्गियों के बीमा करने के बारे में विचार कर रही है। इससे मुर्गी पालन करने वाले पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चयनित सौ लाभार्थियों के लिए उन्नत शील देसी प्रजाति के मुर्गी के चूजे और उनके रखरखाव के लिए किट प्रदान की गई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस होने पर कार्यक्रम में आई महिला पशु चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान निदेशक डॉ. अशोक कुमार, अपर निदेशक डॉ. संगीता तिवारी, डॉ. जगबीर सिंह, त्यागी देवेंद्र पांडे, संदीप डॉ. बीवी लोधी , मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, एसडीएम आंवला एन.राम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed