{"_id":"67eaea0c45c2d230fc0d861d","slug":"yogi-will-give-the-message-of-education-health-and-development-from-the-land-of-rohilkhand-bareilly-news-c-4-lko1064-610098-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुहेलखंड की धरती से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास का संदेश देंगे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुहेलखंड की धरती से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास का संदेश देंगे योगी
विज्ञापन
बरेली। सरकार के आठ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यहां के लोगों से रूबरू होंगे। रुहेलखंड की धरती से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास का संदेश देंगे। बरेली काॅलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वह 932 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। मंडल के श्रमिकों के मेधावी बच्चों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव में अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को भेजी गई सूचना के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ लखनऊ से राजकीय विमान से सुबह 11:10 बजे बरेली एयरपोर्ट आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से वह 11:30 बजे बरेली काॅलेज के मैदान पर पहुंचेंगे। यहां विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ही स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद ही वह जनसभा को संबोधित वह करेंगे। दोपहर एक बजे तक वह बरेली काॅलेज में रहेंगे। यहां से विकास भवन पहुंचकर वह जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
अटल आवासीय विद्यालय के उद्घाटन के दौरान सीएम बच्चों को स्कूल बैग भी बांटेंगे। वहां एक पौधा भी रोपेंगे। इसके बाद वह नजदीक में बने वृहद गो संरक्षण केंद्र पहुंचकर गो सेवा करेंगे। भी जाएंगे। गो संरक्षण के लिए बरेली जनपद में चल रही योजनाओं और उनकी धरातल पर स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
विकास भवन में डॉक्टरों से मिलेंगे
विकास भवन में सीएम आईएमए पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पिछले दिनों आयुष्मान योजना में बिलों के भुगतान संबंधी विवाद और संसद में आंवला सांसद नीरज मौर्य के बयान के परिप्रेक्ष्य में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण : अटल आवासीय विद्यालय, रामगंगा नदी पर बने कैलाश मणि सेतु, बीडीए के प्रशासनिक भवन, शहर के चारों प्रवेश द्वार, बहेड़ी में राजकीय महाविद्यालय रिछा, स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, एसटीएफ की बरेली फील्ड यूनिट का कार्यालय भवन आदि।
इन कार्यों की रखेंगे आधारशिला : पीडब्ल्यूडी व बीडीए की सड़कों के निर्माण कार्य, आरटीओ कार्यालय भवन, बचपन डे-केयर सेंटर, मंदिरों के विकास कार्य, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी आदि। ब्यूरो