फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yogi is coming to Bareilly 21, review of two chambers

21 को बरेली आ रहे हैं योगी, दो मंडलों की करेंगे समीक्षा

Thu, 18 May 2017 01:18 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Yogi is coming to Bareilly 21, review of two chambers
cm
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 मई को बरेली और मुरादाबाद मंडल की समीक्षा बैठक करने आ रहे हैं। समीक्षा बैठक विकास भवन में होने की संभावना है। हालांकि और भी दो स्थान देखे जा रहे हैं। सीएम के आने की अधिकारिक पुष्टि हो गई है, लेकिन अभी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। सीएम के आने की खबर से आला अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को कमिश्नर ने अचानक विकास भवन में पहुंचकर सीडीओ के लंबी बात की। कमिश्नर ने जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति देने को कहा।
विज्ञापन

शाम को कमिश्नर पीवी जगनमोहन ने मंडलीय सभागार में अफसरों की बैठक करकेमुख्यमंत्री के आने की तैयारियों पर चर्चा की। कमिश्नर न बताया कि 21 मई को सीएम का मुरादाबाद व बरेली के भ्रमण पर आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। मुख्यमंत्री दोनों मंडलों की अलग-अलग बैठकें करके समीक्षा करेंगे। उनका मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम आने की प्रतीक्षा की जा रही है। बैठक विकास भवन के सभागार में प्रस्तावित की गई हैं। कमिश्नर ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के कामों में सड़कों को गड्डा मुक्त करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। विद्युतीकरण, सामाजिक सहायता के कार्यक्रमों में उद्योग, विकास, स्वास्थ सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था की योजनाओं एवं बरेली में मेगा फूड पार्क, सिविल एन्क्लेब की अद्यतन प्रगति पर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट को लेकर पुस्तिका तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री जी को पावर प्ले के माध्यम से मंडल के विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को प्रस्तुत करने की रूप रेखा तय की गई।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग के कार्यों को चुस्त दुरस्त कर लें। मुख्यमंत्री अस्पताल, किसी भी कार्यालय, गेहूं खरीद केंद्र, रोड़ आदि का निरीक्षण भी कर सकते है। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में बेहतर साफ. सफाई और सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये। हर क्षेत्र में स्वच्छता अच्छी हो। उन्होंने कहा कि सीएम के भ्रमण के कार्यक्रम होने तक कोई अधिकारी अपना मुख्यालय नहीं छोडे़गा। बैठक में डीएम डा. पिंकी जोवल, सीडीओ सतेन्द्र कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन एसके सिंह, जेडीसी  सीपी सिंह आदि अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed