फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yatish Chandra Shukla will make world record for giving speech

पढ़ने, पढ़ाने के बाद अब भाषण देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा भारत के नाम, यतीश शुक्ला ने शुरू की मुहिम

Sun, 06 Jan 2019 01:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Yatish Chandra Shukla will make world record for giving speech
यतीश चंद्र शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

नेपाल देश के नाम 90 घंटे तक लगातार भाषण देने का दर्ज रिकॉर्ड तोड़ने की शुरूआत यतीश चंद्र शुक्ला ने शनिवार से कर दी है। उन्होंने मंदिरों में जाकर मत्था टेका और फिर हवन पूजन के साथ स्पीच की शुरुआत कर दी। वह नौ जनवरी तक 67 विषयों पर निरंतर भाषण देकर लांगेस्ट स्पीच देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड देश के नाम दर्ज कराएंगे। शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एवं एसपी पूनम सहित अन्य तमाम लोगों ने आयोजन स्थल पहुंचकर उनकी हौसलाअफजाई की।

विज्ञापन


यतीश चंद्र शुक्ला ने लांगेस्ट स्पीच वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की शुरूआत हिंदुस्तान में आर्यसमाज टॉपिक से की। इसके बाद यतीश ने आदि शक्ति, भगवान शिव, योग आदि पर भाषण दिया। पांच से नौ जनवरी तक वह विभिन्न 67 टॉपिक पर भाषण देंगे। पहले दिन जज के रूप में लक्ष्मी खरे एवं अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला मौजूद रहे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष लखीमपुर निरूपमा बाजपेई, गोला की मीनाक्षी अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, रुचि ऋतिराज, राजीव त्रिवेदी, शिप्रा खरे, अंकित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोजाना होगा स्वास्थ्य परीक्षण
पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के दौरान यतीश के पैरों में सूजन, ज्वर, अनियमित नाड़ी, गले में संक्रमण सहित रक्तचाप में गिरावट को देखते हुए इस बार प्रशासन ने चार-चार घंटे पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। शनिवार को जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. डीके यादव, फार्मासिस्ट डॉ. अखिलेश शर्मा एवं एलटी अमन मेहरोत्रा ने आयोजन स्थल पहुंचकर यतीश चंद्र शुक्ला का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ने और पढ़ाने का बना चुके हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
गोला निवासी यतीश चंद्र शुक्ला ने दस जून 2018 को गोरखपुर में 148 घंटे 14 मिनट 23 सेकेंड तक विद्यार्थियों को लगातार पढ़ाकर पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया था और उसके बाद गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में 25 से 30 सितंबर 2018 के बीच 12 घंटे 33 मिनट 44 सेकेंड तक लगातार 42 किताबों को पढ़कर दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 100 घंटे तक लगातार भाषण देकर तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का आगाज शनिवार से कर दिया है। गोला तहसील के रेहरिया गांव निवासी यतीश चंद्र शुक्ला के पिता दरोगा शुक्ला नलकूप चालक हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय और उच्च शिक्षा शिया पीजी कॉलेज लखनऊ से प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed