{"_id":"5c326bafbdec2256994e0363","slug":"yatish-chandra-shukla-passed-24-hours-of-longest-speech-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व के सबसे लंबे भाषण के 24 घंटे हुए पार, वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे यतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व के सबसे लंबे भाषण के 24 घंटे हुए पार, वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे यतीश
Mon, 07 Jan 2019 02:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
यतीश चंद्र शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यतीश चंद्र शुक्ला विश्व का सबसे लंबा भाषण देने की दिशा में अग्रसर हैं। रविवार की शाम को उन्होंने सफलतापूर्वक 24 घंटे पूरे किए। इस बीच उन्होंने कुल 12 मिनट 43 सेकेंड के छह ब्रेक लिए। जिले में आईं बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त विभाग की राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल, सदर विधायक योगेश वर्मा ने आयोजन स्थल पहुंचकर यतीश की हौसलाफजाई की।
विज्ञापन
लांगेस्ट वर्ल्ड स्पीच (सौ घंटे का भाषण) बनाने की शुरूआत यतीश चंद्र शुक्ला ने शनिवार की शाम 3:50 मिनट पर की थी। 13 घंटे 21 मिनट तक बिना रुके यतीश विभिन्न विषयों पर रात भर भाषण देते रहे। पहला ब्रेक उन्होंने सुबह करीब पांच बजकर 14 मिनट पर लिया। रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, अरविंद गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दिन में जहां लोगों का मजमा लगा रहा है। वहीं रात में श्रोताओं की संख्या काफी कम रही। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से आयोजन स्थल पर आने की अपील की है, क्योंकि वर्ल्ड रिकार्ड में श्रोताओं की संख्या भी अधिक से अधिक होनी चाहिए। हालांकि शनिवार रात फ्रेंड्स फॉर एवर संस्था के सदस्य प्रमुख श्रोता के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
धर्म, समाज, परिवार, व्यायाम, सिनेमा पर बोले
यतीश ने आदि शक्ति, गीता का सार, आज के परिप्रेक्ष्य में रामचरित मानस, संयुक्त बनाम एकल परिवार, अंधेरा घना है पर दिया जलाना कहां मना है, टीम वर्क, व्यायाम का महत्व, युवाओं पर सिनेमा का प्रभाव, कल एवं आज और कल की राजनीति विषय पर भाषण देकर 24 घंटे पूरे किए।
रात भर नहीं लिया ब्रेक, नियमानुसार हर घंटे पांच मिनट ब्रेक ले सकते हैं
नियमानुसार यतीश हर घंटे पांच मिनट के ब्रेक ले सकते हैं लेकिन कड़ाके की ठंड के बावजूद उन्होंने रात भर एक भी ब्रेक नहीं लिया। रविवार की सुबह यतीश ने 5 बजकर 14 मिनट पर पहला ब्रेक लिया।
03.50- लांगेस्ट स्पीच की शुरूआत
13 घंटे 21 मिनट पर पहला ब्रेक पांच मिनट का
16 घंटे 51 मिनट पर दूसरा ब्रेक चार मिनट का
19 घंटे 22 मिनट पर तीसरा ब्रेक एक मिनट का
21 घंटे दो मिनट पांच सेकेंड पर चौथा ब्रेक 43 सेकेंड का
22 घंटे 23 मिनट दस सेकेंड पर पांचवां ब्रेक एक मिनट का
23 घंटे 12 मिनट पर छठा ब्रेक एक मिनट का