फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Worshiped the goddess in the fair and bowed down

Bareilly News: देवी मेले में हवन-पूजन कर मत्था टेका

Tue, 18 Apr 2023 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Worshiped the goddess in the fair and bowed down
Photo Title
वजीरगंज (बदायूं)। कस्बे में लगे ऐतिहासिक देवी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी हजारों श्रद्धालुओं ने आकर मातारानी के दर्शन कर मनौतियां मांगी। इस दौरान हवन-पूजन के बाद कन्याओं को भोज भी कराया गया।
विज्ञापन

चैत्र पूर्णिमा से लगने वाले इस प्रसिद्ध देवी मेले में लोग अपने परिवार सहित आकर देवी माता के दर्शन करने के साथ ही मेले का लुत्फ भी उठा रहे हैं। सोमवार को मातारानी के दर्शनों के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा हवन पूजन कर कन्याओं को भोज कराया गया। परंपरा के अनुसार बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। किशोरियों ने मंदिर में सांतिये भी रखे।
विज्ञापन

लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। मीना बाजार महिलाओं की पहली पसंद रहा, वहीं ढोलक बाजार में भी खूब खरीदारी हुई। दरी, कालीन, संदूक, बाजार के साथ काठ नखासे में जरूरत के हिसाब से लोगों ने चीजें खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर पर हो रहे हैं भजन कीर्तन व भंडारे
- देवी मंदिर पर मेले के दौरान भजन कीर्तन का सिलसिला भी निरंतर जारी है। दूर-दूर से भजन प्रेमियों की टोली मेले में आकर भजन कीर्तन में भाग ले रही है, जिन्हें सुनने के लिए श्रद्धालु भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। मेले के दौरान भक्तगण प्रतिदिन भंडारों का भी आयोजन करते हैं। ये सिलसिला मेले के शुरू से अंत तक अनवरत जारी रहता है। सोमवार को भी कई भक्तों ने मंदिर पर भंडारे कराए, जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Photo Title

Photo Title

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed