फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Worship Mahadev according to zodiac sign on Mahashivratri

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें महादेव की पूजा, जानिए क्या चढ़ाने से मिलता है लाभ

Fri, 08 Mar 2024 08:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 08:29 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर महादेव की आराधना का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से विशेष लाभ मिलता है। 

विज्ञापन
Worship Mahadev according to zodiac sign on Mahashivratri
महाशिवरात्रि 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महाशिवरात्रि के पर्व का उल्लास है। शिवालयों में मध्यरात्रि से ही भगवान शिव का जलाभिषेक होने लगा। सुबह होते ही भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार महाशिवरात्रि पर महादेव की आराधना का विशेष महत्व है। राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से विशेष लाभ मिलता है। 

विज्ञापन


जानिए क्या चढ़ाने से मिलता है लाभ 
- शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से संतान प्राप्ति होती है।
- गन्ने का रस चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
- शहद चढ़ाने से आय में वृद्धि होती है।
- दही चढ़ाने से भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।
- इत्र चढ़ाने से मोक्ष प्राप्ति होती है।
- गंगाजल चढ़ाने से पापों का नाश होता है।
- दूध-चीनी चढ़ाने से बुद्धि तीव्र होती है।
- घी चढ़ाने से वंश की वृद्धि होती है।
- सरसों का तेल चढ़ाने से शत्रुओं का नाश होता है।
- चावल चढ़ाने से धन-धान्य वृद्धि होती हैं।
- तिल चढ़ाने से पितृ दोष समाप्त होता है।
- पुष्प चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है।
- चंदन चढ़ाने से सम्मान मिलता है।
- धतूरा व बेलपत्र चढ़ाने से कष्टों से छुटकारा मिलता है।
(जैसा ज्योतिषाचार्य संजय शर्मा ने बताया)

जलाभिषेक का मुहूर्त
शिवार्चन : सुबह सात से नौ बजे तक।
प्रदोष काल : शाम छह से आठ बजे तक।
निशा पूजन का समय : रात्रि 11 से एक बजे तक।
(जैसा ज्योतिषाचार्य संजय शर्मा ने बताया)

राशि के अनुसार करें शिवार्चन
मेष : शहद, गुड़ से बनी वस्तुएं चढ़ाएं।
वृष : वेलपत्र, मिष्ठान अर्पित करें।
मिथुन : फल, बेलपत्र चढ़ाएं।
कर्क : दूध, गंगाजल चढ़ाएं।
सिंह : घी, चंदन अर्पित करें।
कन्या : इत्र, बेलपत्र चढ़ाएं।
तुला : शहद, सौभाग्य द्रव्य, इत्र चढ़ाएं।
वृश्चिक : भांग, धतूरा, आक पुष्प चढ़ाएं।
धनु : पीला चंदन, केसर अर्पित करें।
मकर : पंचामृत अर्पित करें।
कुम्भ : गंगाजल, दूध चढ़ाएं।
मीन : चीनी मिश्रित दूध चढ़ाएं।
(जैसा ज्योतिषाचार्य संजय शर्मा ने बताया)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed