फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   worship Lord Shiva according to your zodiac sign in sawan

Sawan 2024: इस बार सावन में पांच सोमवार, राशि के अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक

Mon, 22 Jul 2024 05:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jul 2024 05:21 AM IST
सार

सावन माह सोमवार से शुरू हो गया। इस बार सावन में पांच सोमवार होंगे। एक महीने तक भक्त भगवान शिव की आराधना करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सावन में राशि के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करने का विशेष महत्व है। 

विज्ञापन
worship Lord Shiva according to your zodiac sign in sawan
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान शिव को समर्पित सावन मास में इस बार पांच सोमवार हैं। सावन की शुरुआत प्रीति योग से हो रही है और विश्राम शोभन योग में होगा। यानी इस बार पूरे सावन भर भक्तों पर भगवान पंचानन की कृपा खूब बरसेगी। बरेली के ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चातुर्मास की अवधि में सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव ही संभालते हैं। 

विज्ञापन


देवी सती ने दूसरे जन्म में भगवान शिव को पति के रूप में पाने की इच्छा से निराहार रहकर सावन में घोर तप किया था। इसलिए इस महीने का विशेष महत्व है। इस बार सावन 22 जुलाई सोमवार से प्रारंभ होकर 19 अगस्त सोमवार रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा। 
विज्ञापन


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में पूरे महीने व्रत रखा जाता है। सावन में मंगलवार के दिन मंगला गौरी के भी व्रत रखे जाते हैं। यानी सावनभर भक्तों को शिव और शक्ति की कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सावन माह में राशि के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करने का भी विशेष महत्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राशि के अनुसार करें अभिषेक 
मेष :
भक्तों को शहद और गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

वृषभ : भक्तों को दूध और दही से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

मिथुन : शिवजी को दूध और जल से अभिषेक करें साथ ही दूर्वा अर्पित करें।

कर्क : शिवजी का दूध और शहद से अभिषेक करना चाहिए।

सिंह : शहद और गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

कन्या : इस राशि के लोगों को दूर्वा और दही से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

तुला : इस राशि के लोगों को दूध और दही से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

वृश्चिक : इस राशि वालों को गन्ने के रस, शहद और दूध से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

धनु : दूध और शहद से शिवजी का अभिषेक करने से लाभ मिलेगा।

मकर : इस राशि के लोगों को गंगाजल में गुड़ डालकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

कुंभ : इस राशि के लोगों को दही से शिवजी को प्रसन्न करना चाहिए।

मीन : इस राशि के लोग दूध, शहद और गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed