फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Workers Protest against environmental engineer in municipal corporation Bareilly

Bareilly News: नगर निगम में पर्यावरण अभियंता के खिलाफ धरना प्रदर्शन, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

Thu, 05 Sep 2024 06:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 06:19 PM IST
सार

बरेली में नगर निगम कार्यालय में थप्पड़ मारने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Workers Protest against environmental engineer in municipal corporation Bareilly
नगर निगम कर्मचारी संघ ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पर्यावरण अभियंता के खिलाफ नगर निगम कर्मचारी संघ के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। कर्मचारी पर्यावरण अभियंता से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने या फिर उन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंचे महापौर के आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरने को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


निर्माण विभाग के बेलदार अनिल ने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ अधिकारियों और महापौर से शिकायत की थी। इसमें बताया था कि सोमवार को निर्माण विभाग की पुरानी बिल्डिंग से अलमारियों को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान पर्यावरण अभियंता मौके पर पहुंचे और उन्होंने बेलदार अनिल से पूछा तुम लोग कौन हो? इस पर अनिल ने कहा कि नगर आयुक्त के कहने पर आए हैं। 
विज्ञापन


पर्यावरण अधिकारी पर थप्पड़ मारने का आरोप 
आरोप है कि यह सुनते ही पर्यावरण अधिकारी राजीव कुमार राठी ने उनके थप्पड़ मार दिया। इस मामले में कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने नगर निगम गेट पर ही टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। निगम में बैठे कई अधिकारियों ने बातचीत का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। धरना प्रदर्शन देख अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे महापौर उमेश गौतम और अपर नगर आयुक्त सुनील ने यूनियन के पदाधिकारियों से बात की। आश्वस्त करते हुए कहा कि शुक्रवार को इस मामले में सम्मान के साथ समझौता कराया जाएगा। इस आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरने को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया। 

धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश स्थानीय निकास कर्मचारी महासंघ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार रावत, जलकल कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ लखनऊ के उपाध्यक्ष विजय यादव, मंत्री मोहम्मद हनीफ, ट्रेड यूनियन फेडरेशन के उपमहामंत्री ललित कुमार समेत इंकलाबी मजदूर केंद्र के पदाधिकारियों का समर्थन मिला।

अधिकारी नहीं सुनेंगे तो नगर निगम में कर देंगे तालाबंदी: विजय
लखनऊ से आए उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी मामले को तूल ना दें। जब तक पर्यावरण अधिकारी सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांग लेते या फिर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इसके बाद भी अगर अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी तो तालाबंदी करेंगे, हम चाहे तो नगर निगम का ताला नहीं खुले। महापौर से लेकर नगर आयुक्त तक अपने चैंबर में बैठ ना सकें। संगठन अध्यक्ष मिशन पाल सिंह ने भी कहा कि राजीव राठी को भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।

कार्य हुआ प्रभावित... मुख्य अभियंता के चैंबर में लटका ताला
विरोध प्रदर्शन के दौरान निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी अपने चैंबर में नहीं पहुंचा। पर्यावरण अभियंता, सहायक अभियंता, लिपिक के कार्यालय बंद रहे। मुख्य अभियंता के चैंबर में तो जंजीर डालकर ताला लगाया गया था। इसके अलावा निर्माण विभाग के अन्य केबिनों में एक भी कर्मचारी ने काम नहीं किसा। धरने की वजह से पूरे दिन काम प्रभावित रहा।

महापौर उमेश गौतम ने कहा कि धरना प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों से बातचीत की गई है। उनको आश्वासन दिया है, जिसके बाद धरना स्थगित किया गया है। दोनों पक्षों को बैठाकर मामले का हल निकाला जाएगा, कर्मचारी हो या अधिकारी किसी के भी सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed