फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Work on increasing the speed of trains

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का काम शुरू

Tue, 31 Oct 2017 02:16 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 31 Oct 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फिलहाल तो ट्रेनें घंटों नहीं दिनों के हिसाब से लेट हो रही हैं, लेकिन रेलवे आगे के लिए ट्रेनों के गंतव्य तक पहुंचने का टाइम कम करने में जुटा है। उत्तर रेलवे ने सोमवार को नई समय सारणी जारी की जो 31 अक्तूबर की रात 12 बजे से लागू होगी। इसके बाद बरेली से बनकर चलने वाली 20 गाड़ियों का गंतव्य तक पहुंचने का समय पांच से 15 मिनट तक कम हो जाएगा। उत्तर रेलवे से जारी समय सारणी में करीब 200 ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। इसके साथ जालंधर कैंट से दरभंगा तक अंत्योदय एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल घोषित हुई है। हावड़ा से लालकुआं के बीच चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस का रूट बदल गया है। 

हफ्ते में दो बार चलने वाली पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस की अप 13255 और डाउन 13256 नये नंबर के साथ चलेगी। अप लाइन 22355 और डाउन में 22356 नंबर पर चलेगी। दिल्ली, मुम्बई सहित कई रूट की ट्रेन 5 से 15 मिनट तक स्पीडअप की गईं हैं। वहीं, कई ट्रेनें ऐसी भी हैं जो पांच से 15 मिनट तक देरी से गंतव्य को पहुंचेंगी। रोजा पैसेंजर, अलीगढ़-बरेली पैसेंजर, दिल्ली-हावड़ा पैसेंजर सहित दस पैसेंजर ट्रेन अब 20 से 25 मिनट पहले पहुंचेंगी। समय सारणी के मुताबिक, वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस का कोच परिवर्तन अब मुरादाबाद में नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला हुआ समय
गाड़ी नंबर                    पुराना समय   नया समय
14235 वाराणसी बरेली        14.25   14.20
14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस        12.40  12.35
14314 लोकमान्य तिलक      10.45   11.00
14320 बरेली इंदौर             10.45   11.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed