फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   work of beautifying the satellite bus stand will start soon in Bareilly

Bareilly News: जल्द शुरू होगा सेटेलाइट बस अड्डे को संवारने का काम, मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर होगा विकसित

Mon, 08 Jan 2024 02:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 02:03 PM IST
सार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डा 30 साल की लीज पर दिया जाएगा। पीपीपी मॉडल पर यहां 20,164 स्क्वायर मीटर एरिया में 137 करोड़ की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

विज्ञापन
work of beautifying the satellite bus stand will start soon in Bareilly
सेटेलाइट बस अड्डा, बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बस अड्डों के कायाकल्प के लिए 35 निवेशक आगे आए हैं। इसके साथ ही बरेली के सेटेलाइट बस अड्डा को पीपीपी मॉडल पर संवारने की कवायद जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इन निवेशकों की परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक 25 जनवरी को गाजियाबाद के कौशांबी में होगी। किस बस अड्डे पर कितनी लागत से क्या काम होना है? इसका पूरा ब्योरा बैठक में निवेशकों को दिया जाएगा। 

विज्ञापन


शासन की योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 23 बस अड्डों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ वहां शॉपिंग कांप्लेक्स बनाए जाने हैं। इनमें बरेली का सेटेलाइट बस अड्डा भी शामिल है। शहर के इस प्रमुख बस अड्डे से सामान्य दिनों में रोजाना औसतन 370 बसों का संचालन होता है। यूपी के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ की बसें भी यहां आती हैं।  
विज्ञापन


रोडवेज की आमदनी के साथ बस अड्डों पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने 2019 में बस अड्डों को मेट्रो की तर्ज पर विकसित करने का निर्णय किया था। इसी दौरान सेटेलाइट बस अड्डा को लेकर भी प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन कई नियम और शर्तें सख्त होने के कारण निवेशक आगे नहीं आए। अब शर्तों में बदलाव करते हुए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है योजना
सेटेलाइट बस अड्डा 30 साल की लीज पर दिया जाएगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर यहां 20,164 स्क्वायर मीटर एरिया में 137 करोड़ की लागत से शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। शॉपिंग कांप्लेक्स की छत के नीचे बस अड्डा रहेगा। ऊपर का इस्तेमाल व्यावसायिक रूप से किया जाएगा। यहां माल, रेस्टोरेंट, पार्किंग, दफ्तर, बैंक आदि सुविधाएं मिलेंगी।

इन प्रमुख कंपनियों ने दिखाई रुचि
बस अड्डा विकसित करने के लिए कई बड़ी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इनमें अदानी समूह, शालीमार, उप्पल चड्ढा हाइटेक डेवलपर्स, प्रतीक समूह, सनसिटी हाइटेक इंफ्रास्ट्रक्चर, चित्रा रीयलकान, अपेक्स समूह, यूपी टाउनशिप इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बड़े समूह भी शामिल हैं।

बस अड्डों को मेट्रो की तर्ज पर पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाना है। सेटेलाइट बस अड्डा को लेकर भी प्रक्रिया चल रही है। 25 जनवरी को होने वाली बैठक में स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। - अजीत कुमार सिंह, जीएम टेक्निकल नोडल/अधिकारी बरेली रीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed