{"_id":"5f09d6238ebc3e63a04d30a5","slug":"work-in-progress-ivri-overbridge-bareilly-news-bly4123727145","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर पर कंक्रीट गार्डर रखने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर पर कंक्रीट गार्डर रखने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज पर कंक्रीट के गार्डर रखने का काम शुरू हो गया। पहले दिन दो गार्डर रखे गए। पांच दिन में सभी दस गार्डर रख जाएंगे। इसके बाद ऊपरी हिस्से का काम शुरू होगा। ओवरब्रिज का निर्माण अक्तूबर से पहले पूरा हो जाने की उम्मीद है।
शनिवार को आईवीआरआई ओवरब्रिज पर कंक्रीट के गार्डर रखने का काम शुरू हुआ। दिल्ली से आई चार सौ टन वजन उठाने वाली क्रेन ने दिन भर में दो गार्डर ओवरब्रिज के पिलर्स पर रखे। इन दिनों चूंकि ट्रेनों का संचालन बंद है, लिहाजा गार्डर रखने के लिए ब्लॉक लेने की जरूरत नहीं पड़ी। पांच दिन में सभी दस गार्डर रख दिए जाएंगे। इसके बाद रेलवे ऊपरी हिस्से का काम शुरू करेगा। इसमें करीब एक महीना लगेगा। काम पूरा होने के बाद सेतु निगम रोड बनाएगा। गौरतलब है कि स्टील गार्डर रखने का काम नौ दिसंबर, 2019 से 25 जनवरी, 2020 तक चला था। इसके बाद लॉकडाउन होने से काम रुक गया। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे प्रबंधन अब तेजी से अपने हिस्से का काम खत्म करेगा। ओवरब्रिज पर अक्तूबर में ट्रैफिक शुरू होने की संभावना है।