{"_id":"6ac7fece826078ab9406ca2a","slug":"work-halted-following-notification-regarding-the-beautification-of-the-religious-site-bareilly-news-c-400-1-ala1001-5179-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धर्मस्थल के सुंदरीकरण की सूचना पर कार्य रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धर्मस्थल के सुंदरीकरण की सूचना पर कार्य रोका
विज्ञापन
आंवला। मनौना रोड स्थित एक धर्मस्थल पर चल रहे सुंदरीकरण के कार्य को प्रशासन ने हिंदूवादी संगठनों की शिकायत के बाद रुकवा दिया है।
बुधवार को पुलिस व अन्य उच्चाधिकारियों को हिंदूवादी संगठनों ने बिना इजाजत के धर्मस्थल के सुंदरीकरण की सूचना दी थी।
दूसरे पक्ष ने धर्मस्थल की निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार को तोड़ने के आरोप में तहरीर दी है। कस्बा निवासी शकील, फैसल, नायब ने बताया कि वे मनौना रोड स्थित बुजिया वाले बाबा की दरगाह ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य हैं। इसके चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह आरोपियों ने दीवार को तोड़ दिया।
--
उक्त स्थल कब्रिस्तान के नाम है दर्ज
एसडीएम सुशील मिश्रा ने बताया कि उक्त स्थल कब्रिस्तान के नाम दर्ज सरकारी जमीन है। इसमें एक व्यक्ति की कब्र थी, जिसको मजार का रूप दे दिया गया था। इसकी देखरेख करने वालों से कहा गया है कि बिना इजाजत के कोई भी सुंदरीकरण या अन्य कार्य नहीं किया जाएगा।