मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला की मुहिम में महिलाएं भी होंगी बराबर की साझीदार, ये रहेंगे प्रमुख कार्यक्रम
महिला संगठनों के साथ बुधवार को आयोजित बैठक में महिलाओं की सहभागिता पर चर्चा की गई। महिलाओं का बड़ा वर्ग सभी कार्यक्रमों में बराबर का साझीदार होगा। वॉक फॉर यूनिटी और वाहन रैली में महिलाओं की सहभागिता रहेगी।
विस्तार
बरेली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाले मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में शहर की महिलाएं भी कदम से कदम मिलाकर भारत माता का जयघोष करती नजर आएंगी। बुधवार को अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में महिला संगठनों ने कार्यक्रम में महिलाओं के प्रतिनिधित्व से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में सहभागिता का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने अमर उजाला के साथ शहर की अन्य महिलाओं से मां तुझे प्रणाम का हिस्सा बनने की अपील की।
अमर उजाला और शहरवासियों के संकल्प से स्वतंत्रता दिवस की सुबह ठीक दस बजे शहर के प्रमुख 24 चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान किया जाएगा। इससे पहले 11 अगस्त से क्रमवार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ये रहेंगे प्रमुख कार्यक्रम
- 11 अगस्त को वीरांगनाओं और विभिन्न मौकों पर वीरता दिखाने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
- 12 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी के तहत पैदल रैली रहेगी। इसमें स्कूली बच्चे और शहर के अन्य लोग हिस्सा लेंगे। रैली गांधी उद्यान से शुरू होगी।
- 13 अगस्त रविवार को मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत देशभक्ति का संदेश देती वाहन रैली का आयोजन किया गया है। इसमें शहर के विभिन्न वर्गों के लोग, व्यापारी, समाजसेवी संगठन, कर्मचारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, महिलाओं के संगठन हिस्सा लेकर अमर उजाला के साथ कदम से कदम मिलाएंगे। ये रैली बरेली क्लब से रवाना होगी।
- 15 अगस्त को शहर के प्रमुख 24 चौराहों पर राष्ट्रगान किया जाएगा। इसमें शहर का बड़ा हर वर्ग अहम भूमिका निभाएगा।
शहर की महिलाएं भी लें सकेंगी हिस्सा
महिला संगठनों के साथ बुधवार को आयोजित बैठक में महिलाओं की सहभागिता पर चर्चा की गई। महिलाओं का बड़ा वर्ग सभी कार्यक्रमों में बराबर का साझीदार होगा। वॉक फॉर यूनिटी और वाहन रैली में महिलाओं की सहभागिता रहेगी। शहर की कोई भी महिला वाहन रैली में अपने वाहन के साथ शामिल हो सकती है।
ये रहीं मौजूद
बुधवार को अमर उजाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राधा सिसोदिया, पार्वती गौतम, डिंपल कौर, स्वमिल अग्रवाल, रुचि, सीमा अग्रवाल, शशिलता, रचना सक्सेना, नीतू गुप्ता, सोना, आशू अग्रवाल, हेमा शर्मा, अनीता गोयल, आशा पांडे, नीरू सक्सेना, पुष्पा बिष्ट, हेमा बिष्ट, अंजू भारद्वाज, रश्मि शर्मा, शीलू त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।