{"_id":"643b128ecb0e05ddc9089d66","slug":"women-will-be-able-to-increase-the-tendency-of-savings-through-samman-savings-certificate-bareilly-news-c-4-1-127286-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सम्मान बचतपत्र से महिलाएं बढ़ा सकेंगी बचत की प्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सम्मान बचतपत्र से महिलाएं बढ़ा सकेंगी बचत की प्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डाक विभाग की ओर से महिला सम्मान बचतपत्र नाम से बचत की नई योजना शुरू की गई है। इसके तहत महिलाओं को उनकी बचत पर डाक विभाग 7.5 फीसदी ब्याज देगा। सत्र की शुरुआत से ही महिलाओं ने इसमें आवेदन करना शुरू कर दिया है। इसमें अधिकतम दो लाख रुपये का ही निवेश किया जा सकेगा।
इसमें मूल राशि जमा करने के लिए इच्छुक महिला को तीन महीने तक का समय दिया जाएगा। तीन महीने की अवधि में महिला द्वारा जितनी भी राशि जमा की जाती है, वह एफडी के तौर पर फिक्स कर दी जाएगी। यह एफडी दो साल के लिए की जाएगी।
प्रधान डाक सेवक तोताराम ने बताया कि निर्धारित एफडी दो साल में परिपक्व हो जाने के बाद किसी भी समय तुड़वाई जा सकती है। बताया कि मध्यम वर्ग की महिलाओं में बचत की प्रवृति को सुरक्षित आयाम देने के लिए यह निवेश योजना लाई गई है। इसमें कम समय में अच्छा लाभ अर्जित किया जा सकता है।
विज्ञापन
एसे करें आवेदन
महिला सम्मान बचतपत्र में निवेश के लिए डाकघर से ही फॉर्म लें। फॉर्म भरने में डाक सेवक का सहयोग लिया जा सकता है। फॉर्म जमा करने पर निवेश की राशि जमा करनी होगी। तीन चरणों में या अधिकतम तीन महीने में पैसा जमा करने का मौका दिया जाएगा। इस अवधि के दौरान जितनी भी राशि जमा की जाएगी, वही निवेश की मूल राशि मान ली जाएगी। संभव हो तो एक ही बार में पूरी राशि जमा की जा सकती है।