फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women surrounded the powerhouse in Amla

Bareilly News: आंवला में महिलाओं ने घेरा बिजलीघर

Thu, 25 May 2023 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Women surrounded the powerhouse in Amla
आंवला। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह से कटौती का सामना कर रही रमनगला गांव की महिलाओं का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। दर्जनों महिलाओं ने आंवला-बरेली रोड पर बने बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन किया। बिजलीघर पहुंची महिलाओं ने बताया कि करीब एक महीने पहले गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया था। इसके बाद से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। शिकायत करने पर लाइनमैन पांच हजार रुपये मांग रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि क्षमतावृद्धि न होने से ट्रांसफॉर्मर बार-बार फुंक जाता है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कमला, शकुंतला, अनीता, आशा देवी, मीरा, रानी शर्मा, सरला देवी आदि मौजूद रहीं। एसडीओ बबलू कुमार ने जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलवाकर आपूर्ति सुचारू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर अंधरपुरा फीडर से आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट के चलते मंगलवार को पूरे दिन सप्लाई बाधित रही थी। देर रात आंधी आने के बाद क्षेत्र में फिर जगह-जगह फॉल्ट हो गए। आंधी के बाद सुबह आठ बजे तक सप्लाई बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आंधी में टूटे तार, आपूर्ति बाधित
बिशारतगंज। मंगलवार देर रात आई तेज आंधी से हाईटेंशन लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। तार टूटने की वजह से कस्बा सहित आसपास के कई गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। ग्रामीण इलाके में नलकूप की लाइन के तार पेड़ गिरने से टूट गए। कुछ स्थानों पर लाइन के सीमेंटेड पोल गिर जाने के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। बुधवार को विद्युत लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कराई। संवाद

--
20 घंटे से नहीं आई बिजली
मीरगंज। मंगलवार रात आई आंधी ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का फ्यूज उड़ा दिया। आंधी के बाद पिछले 20 घंटे से क्षेत्र के कई गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति का पूरा नेटवर्क जर्जर है। जरा सी आंधी या बारिश या बिजली गुल हो जाती है। पिछले सप्ताह आई आंधी के बाद दो दिन तक बिजली आपूर्ति ठप रही थी। मंगलवार को आई आंधी के बाद मीरगंज कस्बे के साथ, सिंधौली, नरखेड़ा, धनेटा, मिर्जापुर, दुनका, सुल्तानपुर, बसई हल्दीकला समेत दर्जनों गांव में बिजली नहीं आ रही है। वहीं, फतेहगंज पश्चिमी में पीएनबी बैंक के पास लगा ट्रांसफॉर्मर मंगलवार को फुंक गया। 36 घंटे बाद भी ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं गया है। जेई सुशील कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाने की वजह से देरी हुई। जल्द ट्रांसफॉर्मर बदला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed