फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women 's Help Line in Bareilly using Picdin

बरेली की महिलाएं हैल्प लाइन का इस्तेमाल करने में पिछड़ीं

Mon, 18 Jan 2016 01:37 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 18 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में बरेली में महिलाएं उत्पीड़न का ज्यादा शिकार हो रहीं हैं लेकिन टोल फ्री नंबर 1090 पर उनकी ओर से शिकायतें दर्ज नहीं की जा रहीं हैं। वहीं दूसरी ओर महिलाओं के उत्पीड़न की रिपोर्ट ज्यादा लिखी गईं हैं। ऐसे में हैल्प लाइन नंबर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों तथा एनजीओ को सलाह दी है।
विज्ञापन

डीजीपी जावीद अहमद ने बरेली सहित प्रदेश के सभी जिलों से महिला उत्पीड़न को लेकर महिला हैल्प लाइन 1090 पर अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक की शिकायतों के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों में बरेली जिले से महिला उत्पीड़न की शिकायतें कम होने का उल्लेख किया गया है। आंकड़े बताते हैं कि बरेली जिले से अक्तूबर  के महीने में 96 शिकायतें दर्ज कराई गईं थीं। इसी तरह नवंबर के महीने में 112 तथा दिसंबर के महीने में 87 शिकायतें हीं दर्ज हुईं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं से जुड़ी एनजीओ से कहा है कि वह छात्राओं के स्कूल कालेज तथा महिलाओं के बीच में हैल्प लाइन नंबर 1090 का प्रचार-प्रसार  कराएं। इस नंबर पर दर्ज होने वाली शिकायतों की समीक्षा प्रदेश मुख्यालय स्थित सैल पर की जाती हैं। इन शिकायतों की प्रदेश मुख्यालय स्थित सैल में डीआईजी स्तर के अधिकारी समीक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और पुलिस अधीक्षकों से भी कहा है कि वह अपने - अपने जिलों के महिला संगठनों, छात्राओं के इंटर और डिग्री कालेजों में इस नंबर को अंकित कराएं। जिससे कि वह किसी भी विषम परिस्थिति में इस नंबर का इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed