फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people beat up suspected woman on suspicion of child theft in Bareilly district hospital

Bareilly: जिला अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला को पीटा, संदिग्ध ने चौकी में पुलिसकर्मी के हाथ में काटा

Thu, 15 Sep 2022 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 02:54 AM IST
सार

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को एक महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर मरीजों और तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। महिला ने आरोपों को निराधार बताते हुए चौकी पर बवाल किया। पहले भी अस्पताल में एक महिला ने परिसर से अपना बच्चा चोरी होने का हल्ला मचा दिया था।

विज्ञापन
people beat up suspected woman on suspicion of child theft in Bareilly district hospital

विस्तार

बरेली जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को एक महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर मरीजों और तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने संदिग्ध महिला को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और फिर पुलिस को सौंप दिया। महिला ने आरोपों को निराधार बताते हुए चौकी पर बवाल किया। महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। एक के हाथ में दांतों से काट लिया।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल की ओपीडी में एक महिला ने पास खड़ी दूसरी महिला पर बच्चे को जबरन साथ ले जाने का संदेह जताते हुए हंगामा कर दिया। इससे वहां भीड़ जुट गई। मरीजों और तीमारदारों ने महिला से कुछ पूछे बिना ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। अस्पताल स्टाफ ने जैसे-तैसे महिला को भीड़ के चंगुल से बचाया और अस्पताल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के पूछताछ करने पर महिला हंगामा करने लगी। उसने एक महिला पुलिसकर्मियों के हाथ में दांत से काट लिया।
विज्ञापन


प्रकरण पर एडीएसआईसी डॉ. मेघ सिंह का कहना है कि परिसर में पुलिस सुरक्षा मौजूद है। सभी सीसीटीवी कैमरे भी सक्रिय हैं। बच्चा चोरी का आरोप लगने पर लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पहले भी अस्पताल में एक महिला ने परिसर से अपना बच्चा चोरी होने का हल्ला मचा दिया था। बाद में पता चला कि उसका बेटा मेन गेट पर लगे भंडारे में प्रसाद लेने चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed