{"_id":"66e4cccc7c0af860030fcdd7","slug":"womans-condition-deteriorated-after-deliveryshe-died-during-treatment-bareilly-news-c-123-1-sbly1018-125794-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी हालत...इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी हालत...इलाज के दौरान मौत
Sat, 14 Sep 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
आयशा का फाइल फोटो।
बदायूं। निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी आयशा (30) को 11 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर पति अजीम ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गर्भवती ने बेटे को जन्म दिया। कुछ देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। यह देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां बृहस्पतिवार शाम को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल के डाॅक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी है। परिजनों ने बताया कि नवजात स्वस्थ है। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।