फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman thrown out of home for dowry, report on five including husband

Bareilly News: दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, पति सहित पांच पर रिपोर्ट

Sat, 13 Jul 2024 06:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of home for dowry, report on five including husband
मीरगंज। दहेज के लिए महिला को पीटकर घर से बेघर कर दिया गया। मामले में पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला अर्शी निवासी टिटौली थाना फतेहगंज पश्चिमी ने बताया कि उनकी शादी दो वर्ष पूर्व थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव सोरहा निवासी अकील अहमद के साथ हुई थी। ससुराल वाले आए दिन अतिरिक्त दहेज के रूप में 100 गज के प्लाॅट की मांग को लेकर मारपीट करते थे। उसका पति मीरगंज में किराये का मकान लेकर उसके साथ रहने लगा, लेकिन उसका पति अकील अहमद, ससुर खलील अहमद, सास नफीसा, देवर अजीम व आजम, ननद दरख्शा यहां आकर भी उसके साथ मारपीट करते थे। 10 जुलाई को सभी आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सास ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया
अर्शी की सास की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता नफीसा ने बताया कि 10 जुलाई को वह मीरगंज में अपने बेटे के किराये के मकान में थी। तभी अर्शी और उसके लड़के अकील अहमद से कहासुनी हो गई। इसी बात पर तालिब जुल्फिकार एवं आकिल निवासी बौरा थाना मिलक रामपुर घर में घुस आए और उसके बेटे अकील अहमद को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके पेट में चोंटें आई हैं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed