फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman threatening self-immolation disappeared along with family

आत्मदाह की धमकी देने वाली महिला परिवार समेत गायब

Tue, 07 Jul 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman threatening self-immolation disappeared along with family
अपराध - फोटो : अमर उजाला

दिन भर महिला की तलाश में जुटी रही पुलिस, एक टीम लखनऊ भी भेजी

विज्ञापन
फरीदपुर। विरासत दर्ज न होने पर विधान सभा के सामने सात जुलाई को आत्मदाह की धमकी देने वाली महिला दो दिन से परिवार समेत गायब है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन वह नहीं मिल रही। तलाश में एक पुलिस टीम लखनऊ भी भेजी गई है। वहीं तहसील प्रशासन भी सारी पत्रावली तलाशने में जुटा है।

फरीदपुर के गांव सरकड़ा निवासी चंद्रकली की मां ने दूसरा विवाह कर लिया था। उसके भाई की भी मौत हो चुकी है। बताते है कि नायब तहसीलदार से स्टे होने के बाद जमीन बिक गई और उसका दाखिल खारिज भी हो गया। चंद्रकली का आरोप है कि विरासत दर्ज करने के नाम पर तत्कालीन कानूनगो और लेखपाल ने उससे एक लाख रुपये ऐंठ लिए थे, लेकिन काम नहीं किया। तहसील से एक फाइल भी गायब हो गई थी, जिसकी भी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई। कहीं से न्याय न मिलने पर चंद्रकली ने दो दिन पहले विधान सभा के सामने आत्मदाह की धमकी दी थी। इसके बाद से वह पति और बच्चों सहित गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने प्रधान को हड़का दिया कि चंद्रकली को ढूंढकर लाओ। दिन भर प्रशासन पत्रावली को लेकर माथा पच्ची करता रहा, यह सिलसिला रात आठ बजे तक चला। महिला की तलाश में एक टीम लखनऊ भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed