फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman threatened the village head by posing as a officer in Bareilly

Bareilly: खुद को जांच अधिकारी बताकर महिला ने प्रधान पर जमाया रौब, पोल खुली तो फूट-फूटकर रोने लगी

Fri, 12 Jul 2024 06:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2024 06:57 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज विकास खंड के गांव हुरहुरी में एक महिला जांच अधिकारी बनकर पहुंच गई। जब जिला पंचायत सदस्य ने उससे विभाग पूछा तो उसकी पोल खुल गई। 

विज्ञापन
woman threatened the village head by posing as a officer in Bareilly
महिला ने कॉपी से चेहरा छिपाया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के मीरगंज विकास खंड के गांव हुरहुरी में एक महिला शुक्रवार को फर्जी जांच अधिकारी बनकर पहुंच गई। वह ग्राम प्रधान को कॉल कर रौब दिखाने लगी। कहा कि तुम्हारी ग्राम पंचायत की अधिक शिकायतें हैं। सारे काम गलत कराए गए हैं। विकास कार्य ठीक ढंग से कराए गए है और न ही गांव में साफ सफाई कराई गई। 

विज्ञापन


महिला के रौब से ग्राम प्रधान सुधा शाक्य घबरा गईं। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी को कॉल कर बुला लिया। उक्त महिला के नंबर पर जिला पंचायत सदस्य से बात कराई तो उसने जिला पंचायत सदस्य पर भी रौब जमाया। उन्होंने खुद को जांच अधिकारी बताने वाली महिला को घर पर बुलाया। इस पर घर जाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


बाढ़ का कहर: शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे दूसरे दिन भी बंद, कई किमी तक बह रहा पानी; देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कहा कि मैं कुछ ही देर में आपके पंचायत भवन पर पहुंच रही हूं। वहीं पर आओ। थोड़ी देर बाद उक्त महिला पंचायत भवन पर पहुंच गई। जांच के नाम पर रौब दिखाने लगी। जिला पंचायत सदस्य ने महिला से पूछा कि आप कौन से विभाग से हैं तो वह महिला सकपका गई। उन्होंने उक्त महिला का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 

इस पर वह फूट फूटकर रोने लगी। वह प्रधान सुधा शाक्य से वीडियो न बनवाने के लिए माफी मांगने लगी। रजिस्टर से अपना चेहरा ढक लिया। आखिर में उसने कहा कि वह गलती से यहां आ गई। इसके बाद वह वहां से रफूचक्कर हो गई। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed