{"_id":"5f5fb4078ebc3e56b36d9379","slug":"woman-suicide-sfda-personnel-arrest-bareilly-news-bly419831157","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न से त्रस्त होकर युवती ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न से त्रस्त होकर युवती ने की थी खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी इलाके की कृष्णानगर कॉलोनी स्थित अपने घर में रविवार को संदिग्ध हालात में मृत मिली युवती की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने युवती के मोबाइल से मिले ऑडियो और पिता की तहरीर के आधार पर एफएसडीए के संविदा कर्मचारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि परिजनों ने एफएसडीए कर्मी पर हत्या के आरोप लगाए थे।
गुलाबबाड़ी रोड पर नवादा शेखान में रहने वाले रमनपाल श्रीवास्तव की बेटी 32 वर्षीय राखी आठ साल के बेटे आर्यन के साथ किराये पर रहती थी। परिजन के मुताबिक की उनकी बेटी ने कुछ समय पहले तंगी के चलते सुरेश शर्मा नगर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एफएसडीए के संविदा कर्मी रामप्रसाद यादव से मदद मांगी थी। जिस पर उसने राखी की एक नमकीन फैक्टरी में नौकरी लगवा दी। परिवार वालों का आरोप है कि इस एहसान के बदले रामप्रसाद उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। रविवार सुबह राखी के छोटे भाई-बहन नितेश और निकिता उसके कमरे पर पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। उसकी गर्दन और कलाई में बांधने के निशान थे, पंखे पर दुपट्टा बंधा था। राखी के मोबाइल में एक ऑडियो भी मिला था। जिसमें उसने रामप्रसाद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताकर उसे सजा मिलने पर ही अपनी आत्मा को शांति मिलने की बात कही थी। हालात को देखते हुए राखी के पिता ने रामप्रसाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। मंगलवार को राखी के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो उसमें मौत का कारण हैंगिंग बताया गया। इसके बाद पुलिस ने रामप्रसाद के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।