फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman shot after entering her house, hit by shrapnel

Bareilly News: घर में घुसकर महिला को गोली मारी, लगे छर्रे

Sun, 09 Jun 2024 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Woman shot after entering her house, hit by shrapnel
बरेली। संजयनगर के एक घर में घुसकर दो दबंगों ने फायरिंग कर दी। इससे घर में मौजूद महिला पेट में छर्रे लगने से घायल हो गई। महिला ने हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संजयनगर में जोशी वाली गली की निवासी पिंकी शर्मा का उनके पति रवि शर्मा से 12 साल पहले तलाक हो चुका है। पिंकी के मुताबिक वह अकेली रहती हैं। एक साल पहले उन्होंने संजयनगर में प्लॉट लेकर मकान बनवाया था। इस दौरान हजियापुर निवासी क्रांति कश्यप की रेता-बजरी की दुकान से सामान खरीदा था तो उससे जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि शनिवार शाम चार बजे क्रांति अपने किसी साथी के साथ उनके घर आया। कुंडी खटकाई तो उन्होंने दरवाजा खोल दिया। तब दोनों लोग अंदर आ गए।
विज्ञापन

पिंकी ने बताया कि पहले उसने पानी मांगा। वह पानी लेने गईं तो ये लोग घर का सामान उठाने लगे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि क्रांति कश्यप ने अपने साथी से कहा कि यह कोई बात नहीं मानती है। गोली मारकर इसकी हत्या कर दो। इस पर क्रांति के दोस्त ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। वह भागीं पर कुछ छर्रे उनके पेट में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब जान से मार देने की धमकी देते हुए दोनों फरार हो गए। पुलिस ने पिंकी का मेडिकल परीक्षण कराकर क्रांति व उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed