दबंगों ने महिला की जमीन फर्जी बैनामा कराई, तहसील गेट पर पीड़िता ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बात भले ही कर रही हो लेकिन प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला ने तहसील के गेट पर इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि उसकी जमीन का फर्जी बैनामा कर दिया गया था। इसमें मिलीभगत प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की है। इसी के विरोध में महिला कई बार शिकायतें कर चुकी है। न्याय के लिए हर दर भटक चुकी है लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई न्याय ना मिलने पर उसने मंगवार को तहसील गेट पर मौजूद पेड़ पर फांसी लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से महिला को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। महिला के पुत्र को इसकी सूचना दे दी गई है, जो दिल्ली में नौकरी करता है।
तहसील पुवायां अंतर्गत बंडा के खेतन नगला गांव की निवासी जानकी के पति की मृत्यु पहले हो चुकी है, उसकी कुछ जमीन गांव मैं है, जिसका फर्जी बैनामा दबंगों ने करा दिया। महिला का आरोप है कि इसमें प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत है, इसके लिए बाय अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक दे चुकी है लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिल पाया। आज मजबूर होकर उसने तहसील गेट में लगे पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली यह तो अच्छा था कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और किसी तरह नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल इस मामले में किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।