{"_id":"676d37895bf6f9e9d104786e","slug":"woman-family-beaten-up-transgenders-took-off-their-clothes-create-ruckus-on-road-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किन्नर बनकर बधाई ले आई महिलाएं, विरोध करने पर किन्नरों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किन्नर बनकर बधाई ले आई महिलाएं, विरोध करने पर किन्नरों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 26 Dec 2024 04:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:32 PM IST
सार
कैंट क्षेत्र की नकटिया पुलिस चौकी के सामने महिला और किन्नरों के बीच विवाद हो गया। किन्नरों ने महिला और उसके पति पर पीटने का आरोप लगाया। इस दौरान किन्नरों ने कपड़े उतारकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन
नकटिया चौकी के बाहर हुआ हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के कोतवाली क्षेत्र की जज कॉलोनी में किन्नर बनकर महिलाएं बधाई ले आईं। मामले की सूचना पर जब किन्नर गुट के लोग नकटिया स्थित महिला के घर शिकायत करने पहुंचे तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। किन्नरों ने कपड़े उतार दिए, जिससे लोगों की नजरें शर्म से झुक गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने मामला शांत कराया। देर शाम पुलिस ने किन्नरों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को किन्नर ग्रुप ने कैंट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका ग्रुप कोतवाली क्षेत्र में जज कॉलोनी में बधाई लेने गया था। वहां जाकर पता चला कि पहले ही किन्नर बनकर नकटिया क्षेत्र में डेरे में रहने वाली महिला किन्नरों के नाम पर बधाई लेकर जा चुकी है। मामले की शिकायत करने जब किन्नर ग्रुप के लोग महिला के डेरे पर पहुंचे तो आरोप है कि ममता, मुन्नी, निशा, मन्ना ऊर्फ लक्ष्मी, गोपाल, विक्रम, मुकेश और मन्ना ने किन्नरों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना के बाद नाराज किन्नरों ने बीच सड़क पर कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद किन्नरों ने नकटिया पुलिस चौकी के सामने भी कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किन्नरों को बमुश्किल शांत कराया। कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि किन्नरों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन