{"_id":"66664b0276bcf1420c051946","slug":"woman-dies-child-injured-after-tempo-hits-pole-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103440-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खंभे में टेंपो के टकराने से महिला की मौत, बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खंभे में टेंपो के टकराने से महिला की मौत, बच्चा घायल
विज्ञापन
सिरौली। सिरौली-बरेली मार्ग पर शिवपुरी चौराहे पर सवारियों से भरा टेंपोे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। इसमें दबकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पांच साल का बेटा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिरौली के गांव ढकपुरा लभारी के राजवीर परिवार के पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। वह परिवार के साथ सुबह सिरौली आए। बस से उतरकर उन्होंने अपने गांव जाने के लिए टेंपो किराये पर किया। तेज गति से चल रहा टेंपो शिवपुरी चौराहे पर जाकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। इसमें राजवीर की पत्नी धर्मावती (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा कृष्णा घायल हो गया। राजवीर और उनकी सात साल की बेटी सुरक्षित है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि गंभीर रूप से घायल कृष्णा को उपचार के लिए बरेली भेजा है। थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौत
बिशारतगंज। रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के समीप शनिवार रात कस्बे के एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के कारण दिल्ली से लखनऊ की दिशा में जा रही सद्भावना एक्सप्रेस करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व थाना पुलिस ने ट्रैक से शव हटवाकर सद्भावना एक्सप्रेस को गंतव्य की ओर रवाना कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया।
रेलवे पुलिस के आंवला चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:45 बजे रोजा बाराबंकी स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में आकर कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी 32 वर्षीय पन्नालाल गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। पन्नालाल कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर के पुजारी रहे गोविंदनाथ गोस्वामी के पुत्र थे। एसआई अरविंद सिंह यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद