{"_id":"6441aafb3f3b74574f06b177","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-mathura-tanakpur-special-train-bareilly-news-c-4-1-132099-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मथुरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मथुरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
Fri, 21 Apr 2023 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 21 Apr 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे मथुरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहां मौजूद लोग इसे आत्महत्या का बता रहे हैं। दूसरी ओर जीआरपी रेल ट्रैक पार करते समय हादसे की बात कह रही है।
मथुरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे बरेली जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन के सामने एक महिला आ गई। ट्रेन से कटकर महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतका की उम्र करीब 42 वर्ष है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के पास कोई सामान भी नहीं मिला है। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि रेल ट्रैक पार करते समय महिला ट्रेन की चपेट में आई थी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मामले में जांच की जा रही है।