{"_id":"65788cb07826247914025295","slug":"woman-dies-after-11-months-of-marriage-in-bareilly-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी के 11 महीने बाद विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी के 11 महीने बाद विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप
Tue, 12 Dec 2023 10:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:09 PM IST
सार
विवाहिता की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। उसके पिता के मुताबिक शादी के बाद बेटी ने फोन पर उन्हें बताया था कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसके पति के दूसरी महिला से संबंध भी हैं।
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के कस्बा बल्लिया निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है।
थाना सीबीगंज के गांव जौहरपुर निवासी टीकाराम श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अपनी सबसे छोटी बेटी कविता की शादी फरवरी 2023 में भमोरा थाना क्षेत्र के बल्लिया में की थी। शादी के बाद बेटी ने फोन कर बताया कि पति का किसी और महिला से संबंध है। इसलिए पति, सास, ससुर मेरे विरोध करने पर उसकी पिटाई करते हैं और दहेज कम लाने का ताना मरते हैं।
विज्ञापन
ससुराल के लोग दहेज में मोटरसाइकिल के साथ एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मंगलवार सुबह दामाद ने फोन कर बताया कि कविता कि तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन तो कविता का शव जमीन पर पड़ा था और गले पर निशान थे। मायके वालों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शव से आंखें निकालने का मामला: महिला के दोबारा पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच