फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman died due to auto collided with an electric pole in Bareilly

Bareilly News: बिजली के खंभे से टकराया ऑटो, महिला की मौत, पांच साल का बेटा गंभीर घायल

Sun, 09 Jun 2024 12:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jun 2024 12:59 PM IST
सार

बरेली के गांव डाटपुरा निवासी महिला अपने पति और बच्चों के साथ ऑटो में सवार होकर घर जा रही थी। रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें उसकी जान चली गई। बेटी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
woman died due to auto collided with an electric pole in Bareilly
धर्मवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हादसा हो गया। सीपरी गांव के समीप केसरपुरा मोड़ पर सवारियों से भरा ऑटो बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। महिला पति और बच्चों के साथ घर जा रही थी। पति और बेटी सुरक्षित हैं। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सिरौली क्षेत्र के गांव डाटपुरा निवासी 30 वर्षीय धर्मवती पत्नी राजवीर की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके रिश्तेदार ने बताया कि राजवीर परिवार के साथ चंडीगढ़ में काम करने गए थे। वहां से निजी बस से सिरौली आए थे। रविवार सुबह सिरौली अड्डे से ऑटो में बैठकर ये लोग अपने गांव के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन


सीपरी गांव के पास केसरपुरा मोड़ पर बिजली के पोल से ऑटो टकरा गया। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया, जिसके नीचे धर्मवती और पांच साल का बेटा कृष्णा दब गया। धर्मवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed