Bareilly News: क्लीनिक जा रही महिला कर्मचारी को गेहूं से भरे ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
बरेली के बीसलपुर चौराहे के पास ओवरलोड ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला क्लीनिक काम करती थी। गुरुवार सुबह वहीं जा रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बीसलपुर चौराहे के पास गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक महिला को सड़क पार करते समय गेहूं से भरे ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया।
थाना भोजीपुरा के गांव रमियापुर निवासी मीना (50) थाना बारादरी के हरुनगला में किराये के मकान में रहती थी। वह एक क्लीनिक में काम करती थी। महिला के पति हरप्रसाद ई रिक्शा चलाते हैं। गुरुवार सुबह मीना रोज की तरह क्लीनिक में ड्यूटी करने जा रही थी।
क्लीनिक के पास हुआ हादसा
क्लीनिक से कुछ दूर पहले बीसलपुर चौराहे पर उसे गेहूं से भरे ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना महिला के परिवारवालों को दी।
परिवार की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार से मृतक की शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।