फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman constable in suspicious circumstances

कैंट थाने पर तैनात महिला सिपाही की संदिग्धावस्था में ौत

Fri, 16 Sep 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:00 AM IST
सार

थाना कैंट में तैनात सिपाही शिखा नैन की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मायके वालों ने उसके फौजी पति पर हत्या का आरोप लगाया है।परिजनों ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में पति आकाश पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।शिखा का वेतन आने पर वह एटीएम से सारा पैसा निकाल लेता था।

विज्ञापन
Woman constable in suspicious circumstances
कैंट थाने में थी तैनात महिला सिपाही शिखा नयन - फाइल फोटो

विस्तार

बरेली। थाना कैंट में तैनात सिपाही शिखा नैन की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मायके वालों ने उसके फौजी पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में शिखा के शरीर पर कई चोटें तो मिलीं लेकिन मौत का कारण साफ नहीं हो सका। इस पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पता चला है कि शिखा का पति से आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन

मूल रूप से बागपत के गांव लड़वारी की निवासी शिखा वर्ष 2019 में बतौर सिपाही पुलिस में भर्ती हुई थीं। शिखा की शादी सात दिसंबर, 2020 को मेरठ निवासी आकाश से हुई। आकाश सेना में है। उसकी जाट रेजिमेंट की बरेली यूनिट में तैनाती है। आकाश और शिखा कैंट के सेमेट्री लाइन एरिया में रहते थे। पोस्टमार्टम हाउस पर शिखा के चाचा सतेंद्र और बाबा बालिस्टर नैन ने बताया शिखा का छोटा भाई सागर शिखा के साथ रहता था। दो दिन पहले एक्सीडेंट हो जाने पर शिखा ने छुट्टी मंजूर कराने के लिए बुधवार को प्रार्थनापत्र लेकर सागर को पुलिस लाइन भेजा था।
विज्ञापन

सागर जब पुलिस लाइन से लौट रहा था तभी किसी पड़ोसी ने फोन पर उसे शिखा की तबीयत ज्यादा खराब होने की खबर दी। सागर घर पहुंचा तो शिखा का शव पड़ा मिला। सागर ने तुरंत मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में पति आकाश पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला सिपाही के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाक पर लगी चोट से बह रहा था खून
मौत से दो घंटे पहले और बाद में खींचे गए चेहरे के फोटो में शिखा के चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं। छुट्टी के लिए अफसर को दिखाने के लिए खींचे गए शिखा के फोटो में नाक पर लगी चोट पर खुरंट दिख रहा है, लेकिन मरने के बाद नाक पर लगी चोट से खून बह रहा था। थाना प्रभारी बलबीर का कहना है कि नाक पर चोट लगने से खून निकल रहा था।

शिखा का वेतन निकाल लेता था आकाश
परिजनों का आरोप है कि आकाश ने शिखा का डेबिट कार्ड छीनकर अपने पास रख लिया था। शिखा का वेतन आने पर वह एटीएम से सारा पैसा निकाल लेता था। वेतन में से शिखा को कुछ नहीं देता था। आए दिन मायके से रुपये लाने के लिए उसे प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed