फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman brutally murdered husband detained by police in Bareilly

Bareilly: घर में टूटी मिलीं चूड़ियां, खेत में घसीटने के निशान, इस हाल में मिली विवाहिता की लाश, कांप गई रूह

Mon, 20 Nov 2023 10:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Nov 2023 10:16 AM IST
सार

बरेली के गांव खेऊ की गौंटिया में शनिवार रात में विवाहिता की हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव के पास पुआल में जलता मिला था, जिसे देख ग्रामीणों की रूह कांप गई थी। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
woman brutally murdered husband detained by police in Bareilly
पुआल में जलता मिला था विवाहिता का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना शाही क्षेत्र के खेऊ की गौंटिया गांव में महिला भीमवती की हत्या का जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस को उसके घर में टूटी चूड़ियां पड़ी मिली हैं। खेत में भी शव खींचने के निशान पाए गए हैं। भीमवती के पति नेपाल सिंह पर ही आरोप और शक की सुई टिकी है, जो अपने बयानों से लगातार पुलिस को उलझाने की कोशिश कर रहा है। उसे जेल भेजने की तैयारी है। हत्या के आरोप में वह पहले भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन


शनिवार रात भीमवती की हत्या कर दी गई थी। उसका शव पुआल में जलता मिला था। हत्या की सूचना पर कुछ ही देर में गांव में भीड़ लग गई। जिस खेत में भीमवती का शव जली हालत में मिला वह गांव के शिवकुमार का है। नेपाल सिंह के घर से घटनास्थल करीब 400 मीटर दूर है। खेत में महिलाओं के बाल बांधने का क्लिप भी टूटा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  
विज्ञापन


पहले भी जेल जा चुका है पति 
नेपाल सिंह के बारे में पुलिस ने जानकारी की तो पता लगा कि वह वर्ष 2001 में गांव के मेघनाथ की हत्या में जेल जा चुका है। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। नेपाल सिंह ने पत्नी के लापता होने की सूचना ससुराल वालों को रात में नहीं दी थी। भीमवती के भाई दुनकी गांव निवासी हिम्मत राम के मुताबिक रविवार सुबह फोन कर नेपाल सिंह ने बताया कि आप लोग आ जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, पुआल में जलाया शव; पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

नेपाल सिंह ने पुलिस को पत्नी के प्रेम संबंध की बात तो बताई, पर यह नहीं बताया कि उसका रात में भी उससे विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने सुबह पांच बजे नेपाल सिंह को आग लगे पुआल के ढेर के पास खड़ा देखा था, जबकि यह बात नेपाल सिंह ने पुलिस को नहीं बताई। पुलिस का मानना है कि रात में शव जलाने के बाद हो सकता है सुबह वह शव की स्थिति देखने गया होगा।

पिता ने भी दिए गोलमोल जवाब
नेपाल सिंह के बुजुर्ग पिता रोशनलाल भी पुलिस को गोलमोल जवाब दे रहे हैं। एसएसपी ने घर की तलाशी कराई। एक कमरे में टूटी चूड़ियों के बारे में सवाल किया तो पहले रोशनलाल ने इसे बच्चों की शरारत बताया। फिर कहा कि भाईदूज पर उनकी विवाहित बेटी घर आई थी, ये उसकी चूड़ियां रही होंगी। पुलिस इस लिहाज से भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और करके शव ले जाया गया होगा तो कम से कम दो लोगों की भूमिका रही होगी।

खेतीबाड़ी करता है आरोपी पति
नेपाल सिंह की चार संतान हैं। बेटी 11 वर्ष की है और नौ, छह व तीन वर्ष के बेटे हैं। वह खेतीबाड़ी करता है। उसके पास सात बीघा जमीन है और गांव में छोटा सा घर है। पिता रोशनलाल भी उसकी के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed