{"_id":"648d7b00a2d7243f25050ab6","slug":"woman-breaks-relationship-with-husband-in-front-of-police-by-removing-bindi-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने में उतरीं बिछिया, माथे से हटाई बिंदी: विवाहिता बोली- आज से रिश्ता खत्म, अब नहीं रहना पति के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में उतरीं बिछिया, माथे से हटाई बिंदी: विवाहिता बोली- आज से रिश्ता खत्म, अब नहीं रहना पति के साथ
Sat, 17 Jun 2023 02:51 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Jun 2023 02:51 PM IST
सार
पूरनपुर कोतवाली में शुक्रवार को पति-पत्नी के विवाद को लेकर पंचायत हुई, लेकिन पत्नी ने साफ बोल दिया कि अब उसे पति के साथ नहीं रहना है। आज से ही रिश्ता खत्म। उसने पुलिस के सामने ही बिछिया उतार दीं और माथे पर लगी बिंदी भी हटा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में शुक्रवार को महिला शिक्षामित्र का पति और उसके सुसरालियों से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने जब दोनों पक्षों को समझाना शुरू किया, तब शिक्षामित्र ससुरालियों पर भड़क गई।
विज्ञापन
उसने कहा कि बहुत हो गया। अब पति और ससुरालियों के साथ उसे नहीं रहना है। इतना कहने के साथ ही उसने कोतवाली में बिछिया उतार दीं और माथे से बिंदी भी हटा दी। विवाहिता का गुस्सा देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- निकाह से पहले लूटी आबरू: विरोध किया तो मंगतेर ने बहाने से आधी रात कब्रिस्तान में बुलाया, युवती के सपने हुए दफन
विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली में हुई पंचायत में विवाहिता ने कहा कि मकान को सही कराने में लगाई गई रकम उसे दिला दी जाए। अपने बच्चों को साथ लेकर किराये के घर में रह लेगी। कोतवाली में इस मामले की भी पंचायत हुई। दोनों पक्षों में तय हुआ कि पति-पत्नी में तलाक होगा, जिसके बाद शिक्षामित्र को मकान में लगाई गई रकम दी जाएगी।
बोली- अभी से पति को छोड़ दिया
पंचायत में निर्णय के बाद कोतवाली ने ही ससुरालियों के सामने उसने अपने पैरों से बिछिया निकाल दिए और माथे पर लगी बिंदी को हटा दिया। उसने कहा कि अभी से ही उसने पति को छोड़ दिया। मकान में लगाई गई रकम उसे दिलाई जाए।ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की शादी का चर्चा: दूसरे समुदाय के लकड़ी कारोबारी की बनेंगी दुल्हन, भाई बोला- एडीजी साहब बहन का...
महिला शिक्षामित्र का पति और ससुरालियों से इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। विवाद पर कई बार कोतवाली में पंचायत भी हुई है, लेकिन शुक्रवार को विवाहिता ने स्पष्ट कह दिया कि वह अब पति के साथ नहीं रहेगी। इसके बाद विवाहिता अपने मायके वालों के साथ चली गई।