फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman beaten up in domestic dispute, report on four

Bareilly News: घरेलू विवाद में महिला को पीटा, चार पर रिपोर्ट

Wed, 26 Jun 2024 07:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up in domestic dispute, report on four
शाही। घरेलू क्लेश में पीड़िता को तहेरे देवर और देवरानियों ने पीट कर घायल कर दिया। कस्बा के ही मोहल्ला गांधीनगर निवासी मीना देवी पत्नी छत्रपाल मौर्य ने बताया कि रविवार की रात गृह क्लेश से घर में कुछ विवाद हो गया था। इसी दौरान तहेरे देवर प्रदीप मौर्य व इनकी पत्नी चंचल और विक्की मौर्या और इनकी पत्नी राधा सहित आ गए। सभी ने मिलकर गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट कर धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन



दहेज के लिए किया बेघर, पति सहित चार पर रिपोर्ट
शाही। दहेज में दो लाख नकदी न देने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पर पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा के ही मोहल्ला निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 25 फरवरी 2022 को कस्बा के ही दूसरे मोहल्ले में एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही सास, ससुर आदि कम दहेज लाने का ताना देने लगे जबकि मायके से निकाह में बाइक व अन्य जरूरी सामान दिया गया था। पति ने दहेज का सारा सामान बेच दिया और उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म भी किया। इसका मुकदमा भी थाना में पंजीकृत है। तीन दिन पहले 21 जून को मारपीट कर उन्हें बेघर कर दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed