फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman arrested for carrying opium by tying leg with tape in Bareilly

बदली चाल से खुली पोल: महिला ने पैरों में टेप से बांध छिपाई पौने दो किलो अफीम, पंजाब में करनी थी सप्लाई

Sun, 23 Apr 2023 12:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Apr 2023 12:24 PM IST
सार

पैरों में अफीम बांधकर एक महिला साउथ सिटी रोड पर निकली तो बदली चाल देखकर महिला पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से 1.816 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है।

विज्ञापन
Woman arrested for carrying opium by tying leg with tape in Bareilly
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र से पंजाब के लिए हो रही अफीम तस्करी की पोल फिर खुली है। इस बार पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला से पौने दो किलो अफीम बरामद हुई है। महिला तस्कर ने अफीम छिपाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे जानकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार को एक महिला साउथ सिटी रोड पर पैदल जा रही थी। वह अजीब ढंग से चल रही थी। यह देख पुलिस ने उसका पीछा किया। शक होने पर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम राजकुमारी बताया। वह बिशारतगंज थाना क्षेत्र के मझगवां की रहने वाली है। 

विज्ञापन

पैरों में टेप से बांध रखी थी अफीम 

महिला पुलिसकर्मियों ने जब महिला की तलाशी ली तो दंग रह गई। उसने पैरों में टेप से अफीम बंधी हुई थी। महिला ने बताया कि वह अपने ही गांव के प्रमोद कश्यप से अफीम लेकर आई है। अफीम ले जाकर बेचने के बदले प्रमोद एक बार के उसे दस हजार रुपये देता है। 

महिला ने बताया कि वह आम यात्री की तरह ट्रेन या बसों से जाकर अफीम को पंजाब और चंडीगढ़ में बेचती है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि महिला से 1.816 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी प्रमोद को तलाश किया जा रहा है। महिला से पूछताछ कर नेटवर्क का पता लगाकर अन्य लोगों की भी नामजदगी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed