'हनीट्रैप और देह व्यापार': बरेली में महिला और युवती में छिड़ा वीडियो वॉर, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
महिला और युवती एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हैं। पुलिस इनके मामलों में जांच कर रही है। इस बीच बृहस्पतिवार को दोनों के बीच वीडियो वॉर छिड़ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एसओ पर मुकदमा कराने वाली महिला ने वीडियो जारी कर एक युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं युवती ने भी वीडियो जारी कर महिला पर पलटवार किया है। युवती दूसरे समुदाय से है। दोनों एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हैं। पुलिस इनके मामलों में जांच कर रही है। इस बीच बृहस्पतिवार को दोनों के बीच वीडियो वॉर छिड़ गया।
वीडियो में महिला कह रही है कि दूसरे समुदाय की युवती से उसकी जान पहचान तीन महीने पहले हुई थी। युवती ने एक दिन घर पर आकर उसका वीडियो बना लिया। फिर उसे ब्लैकमेल कर अपने समुदाय के लोगों से मिलवाया। मौलवी बुलाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया।
ये भी पढ़ें- होटल कारोबारी के बेटे ने दी जान: सुसाइड नोट में युवती का जिक्र, लिखा- मैं उसे बहुत प्यार करता था
महिला ने आरोप लगाया कि युवती के भाई-पिता ने उसकी बेटी के साथ गलत काम किया है। महिला ने पुलिस पर भी रुपये मांगने और परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि उसकी बेटी को नारी निकेतन भेज दिया गया। उससे न बात करने दे रहे हैं और मिलने दे रहे हैं। महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
युवती ने लगाए ये आरोप
महिला के आरोपों के जवाब में युवती ने भी वीडियो जारी किया। उसने कहा कि महिला और उसका साथी हनीट्रैप व देह व्यापार का गिरोह चलाते हैं। दोनों ने उस पर गलत काम करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर महिला और उसके लोग तमंचे लेकर घर में घुस आए। धमकी दी कि अगर तुम मेरे साथ काम नहीं करोगी तो जान से मरवा देंगे।
ये भी पढ़ें- शादी, शक और हत्या: मेले में युवक संग झूले पर थी बीवी, पति ने ली जान; पढ़ें विवाह के बाद के 54 दिनों की कहानी
युवती का आरोप है कि महिला हनीट्रैप के जाल में कई पुलिसवालों को भी फंसा चुकी है। जिस मकान में वो रह रही है, वो ब्लैकमेलिंग करके हड़पा है। युवती ने महिला और उसके साथियों से जान का खतरा जताया। कहा कि अगर मेरे और मेरे परिवार के साथ कोई दुर्घटना होती है तो इसके जिम्मेदार महिला और उसके साथी होंगे।